Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

7 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी पूरी, 1 करोड़ 40 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 15 हजार से अधिक मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

7 लोकसभा सीटों में मतदाताओं का आंकड़ा

कुल मतदाता 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285

पुरुष मतदाता 69 लाख 33 हजार 121

महिला मतदाता 69 लाख 67 हजार 544

तृतीय लिंग मतदाता 620

फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 3 लाख 98 हजार 416

मतदान केंद्र और ड्यूटी में तैनात कर्मियों की जानकारी-

तीसरे चरण में मतदान के लिए 77592 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है.

कूल 2809 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए हैं.

306 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

235 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित होंगे.

तृतीय चरण में कुल 25 मतदान केंद्र को असुरक्षित, 1072 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वेब कास्टिंग, वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी. कुल 283 मतदान केंद्र shadow area के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं.

15 हजार 701 मतदान केंद्रों में से 7887 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, रायगढ़ के 15 हजार 701 मतदान केंद्र में 37855 बैलट यूनिट, 19097 कंट्रोल यूनिट, 20984 वीवीपैट से मतदान होगा.