Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो को लेकर नवा रायपुर में तैयारियां जोरो पर, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया स्थल का निरीक्षण

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राजधानी नवा रायपुर का आकाश 5 नवम्बर को देशभक्ति और रोमांच से भर उठेगा। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांच, गर्व, उत्साह और देशभक्ति से भर देगी।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने नवा रायपुर में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रसाधन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। भारतीय वायुसेना द्वारा 4 नवम्बर को शो का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। जब सूर्यकिरण टीम के विमान नवा रायपुर के आसमान में उड़ान भरेंगे, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी शानदार फॉर्मेशन्स पूरे वातावरण को रोमांच और देशभक्ति से भर देंगी।

यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जो यह संदेश देगा कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

रायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस एरोबैटिक शो को देखने नवा रायपुर पहुंचेंगे। यह आयोजन जनसहभागिता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा। ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ केवल एक हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के शौर्य, सटीकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा। सूर्यकिरण टीम का यह ऐतिहासिक शो छत्तीसगढ़ की रजत जयंती को यादगार क्षणों में दर्ज कर देगा।

इस अवसर एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।