Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रसूता की मौत का मामला : कांग्रेस ने 5 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन, डॉ. राकेश गुप्ता को बनाया संयोजक 

रायपुर।  राजधानी रायपुर के बिरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही के चलते प्रसूता साक्षी निषाद की मौत हो गई. इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच समिति का गठन किया है. इस समिति में 5 सदस्य को शामिल किया गया है. 

जांच समिति का कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता को संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पंकज शर्मा, ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष उधो वर्मा और नंदलाल देवांगन भी कमेटी में शामिल हैं.

जानिए क्या था मामला ?

दरअसल, बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के 12 घंटे बाद रात दो बजे वार्ड ब्वॉय के इंजेक्शन लगाने और पानी पिलाने के बाद प्रसूता साक्षी निषाद की मौत हो गई थी. रात के समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय साक्षी निषाद डिलीवरी के बाद से लगातार दर्द की शिकायत कर रही थी. बार-बार बोलने के बाद भी वार्ड ब्वॉय डॉक्टर को नहीं बुला रहा था, आखिरकार दर्द से कराहते हुए प्रसूता की मौत हो गई.