Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भवती महिला का गर्भपात, परिजनों ने लगाया आरोप, सिम्स प्रबंधन ने कहा – जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

बिलासपुर।  सिम्स में पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती पांच माह की गर्भवती का गर्भपात हो गया. परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भपात की बात कही है. प्रसूता कोटा करगीखुर्द की रहने वाली है. इधर सिम्स प्रबंधन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के करगी खुर्द में रहने वाली गिरजा साहू 5 माह से गर्भवती थी. पेट दर्द के साथ ब्लीडिंग होने की शिकायत पर उसे कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज सिम्स रेफर कर दिया गया.

परिजनों का आरोप है कि सिम्स में इलाज के दौरान उसे दूसरी महिला का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया. घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत सिम्स प्रबंधन से की है. सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने इलाज में लापरवाही की बात को खारिज करते हुए मामले की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.