Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रयागराज महाकुंभ : संगम में पुण्य स्नान कर रायपुर लौटा मंत्री, सांसद, विधायक दल, मुख्यमंत्री साय ने कहा-

रायपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सहित कई विधायकों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ से लौटने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि “हमने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम की पावन भूमि पर जाकर स्नान किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।”

पत्रकारों से चर्चा के दौरान महाकुंभ में कांग्रेस के कई विधायकों के शामिल न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बहुत सारे विधायक महाकुंभ में गए थे, लेकिन कुछ विधायक किसी कारणवश नहीं जा सके। हमने सभी के लिए भगवान से प्रार्थना की है।” इसके अलावा, 15 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा, “जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में परिणाम आया था, वैसे ही नगरीय निकाय चुनाव में भी अच्छा रिजल्ट आएगा।”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

महाकुंभ से लौटे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर लौटे हैं। त्रिवेणी संगम में स्नान कर प्रदेश की खुशहाली और जनता की भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना की है।”

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह बोले – कांग्रेस के पक्ष में आएगा रिजल्ट

महाकुंभ में स्नान को लेकर अकलतरा के कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “महाकुंभ की यात्रा बहुत अच्छी रही। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के कुछ विधायक इस बार महाकुंभ में नहीं गए हैं। हम पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर इस यात्रा में शामिल हुए थे।” विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव पर भरोसा जताते हुए कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आएगा। पंचायत चुनाव की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।”

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में महाकुंभ की यात्रा और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब 15 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि जनता किसे अपना समर्थन दे रही है।