Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रफुल्ल भारत का इस्तीफा स्वीकार, विवेक शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता, आदेश जारी

बिलासपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को नए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इसका आदेश आज विधि और विधायी कार्य विभाग ने जारी किया है। बता दें कि हाल ही में प्रफुल्ल एन भारत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।

प्रफुल्ल एन भारत ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा था कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मिले सहयोग के लिए मैं कृतज्ञतापूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। मैं उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने के लिए नौकरशाहों की टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिला। इसके साथ ही मैं राज्यपाल का भी आभारी हूं कि आपने मुझे राज्य के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।