Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : रायपुर में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, इन स्थानों पर बना रहे डिपो…

रायपुर। राजधानी रायपुर की जनता को जल्द ही प्रदूषण मुक्त ई-बसों से आवाजाही की सुविधा मिलेगी. प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर को 100 नई बसें मिलने जा रही है. इन बसों के संचालन के लिए शहर के आमानाका और पंडरी में दो नए बस डिपो बनाए जा रहे हैं, जो बसों के लिए सेंटर पॉइंट होंगे. 

इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी. डिपो स्थलों पर इन बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है. इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी. ये सभी बसें केंद्र सरकार की ओर से रायपुर सिटी को मिल रही हैं. नए डिपो बनाने की तैयारी रायपुर नगर निगम ने शुरू कर दी है. इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी.

ज़िला प्रशासन ने किया निरीक्षण

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने ई-बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके साथ कलेक्टर ने आज आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया, इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है. निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.