Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में क्रियात्मक परीक्षा वर्ष 2023-24 संपन्न

सक्ती।    श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा ने बताया कि प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा नियुक्त सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्र बोईरदादर रायगढ़ के केन्द्र अधीक्षक संगीतकार उग्रसेन पटेल द्वारा 23 मई को सृजन संस्थान सक्ती में वर्ष 2023-24 की संगीत क्रियात्मक परीक्षा संपन्न कराई गई।

सर्वप्रथम माॅ॑ शारदे के तैल चित्र के सामने समस्त परीक्षार्थियों के साथ मां सरस्वती जी की प्रार्थना अभ्यर्थना पूजन वंदन करने के पश्चात् संस्थान द्वारा संगीत प्रशिक्षक उग्रसेन पटेल को फूलमाला पहनाकर शाॅल श्रीफल भेंटकर एवं समूह स्वागत गान से स्वागत करने के पश्चात् इस वर्ष की संगीत परीक्षा में विषय शास्त्रीय संगीत गायन, तबला वादन, भारतीय कत्थक नृत्य, ओड़िशी नृत्य एवं गिटार वादन में जुनियर डिप्लोमा एवं सीनियर डिप्लोमा तक की परीक्षा में शामिल संगीत परीक्षार्थियों की क्रियात्मक परीक्षा संपन्न कराई गई।

इस वर्ष की परीक्षा में श्रीश्याम संगीत सृजन केन्द्र बिलासपुर एवं श्रीश्याम संगीत सृजन केन्द्र खरसिया के अंतर्गत सक्ती, बिलासपुर, खरसिया, डभरा , मालखरौदा, जैजैपुर एवं छाल सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से संगीत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस वर्ष की संगीत परीक्षा में आनलाइन की सुविधा भी उपलब्ध होने पर श्रीश्याम संगीत सृजन केन्द्र बिलासपुर के कत्थक नृत्य संगीत प्रशिक्षिका के माध्यम से छत्तीसगढ़, बंगलौर, मुम्बई, आसाम एवं यूएसए तक के परीक्षार्थियों द्वारा शामिल होकर परीक्षा दी गई।

संगीत परीक्षक उग्रसेन पटेल के द्वारा इस सृजन संस्थान के मुख्य उद्देश्य भारतीय कला- संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास के साथ ही साथ लोक कला संस्कृति के विस्तार व विकास को भी ध्यान में रखकर उपस्थित परीक्षार्थियों को संगीत परीक्षा के महत्वपूर्ण शिक्षात्मक जानकारी दी गई।

अंत में सृजन संस्थान के संचालक संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती द्वारा उपस्थित परीक्षार्थियों को अपनी भारतीय कला संस्कृति सेवा से जुड़े रहने और सच्ची लगन से मेहनत विश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी के बारे में समझाइश देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभाशीष देकर परीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।