Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वॉर जारी: कांग्रेस ने बीजेपी को बताया चिंटफंड कंपनी का प्रतिनिधि, तो BJP ने पत्रकार हत्या में कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में महिलाओं से करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ्लोरा मैक्स के भंडाफोड़ और पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. एक तरफ फ्रॉड की शिकार हुई महिलाएं धरना प्रदर्शन कर सरकार से मदद की गुहार लगा रही हैं. तो वहीं सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर ऐसी फ्रॉड चिटफंज कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगा रही है. दोनों ही पार्टियों ने आज सोशल मीडिया में कार्टून पोस्टर जारी कर एक-दूसरे पर निशाना साधा है.

कांग्रेस ने फ्लोरामैक्स मामले में भाजपा का कार्टून पोस्टर सोशल मीडिया x पर शेयर करते हुए BJP के लिए लिखा- ‘जन प्रतिनिधि- गलत, चिटफंड प्रतिनिधि- सही.’

कांग्रेस द्वारा जारी कार्टून पोस्टर में मंत्री लखन लाल देवांगन पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘मंत्री ने जिस चिटफंड कंपनी का उद्घाटन किया, वह खा गई महिलाओं के करोड़ों रुपए. न्याय मांगने पर महिलाओं के खिलाफ ही FIR.’

देखें कांग्रेस का BJP पर पोस्टर वार:

भाजपा ने कांग्रेस पर पोस्टर वार:

छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी बीजापुर में हुए स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में कांग्रेस पर पोस्टर वार किया है. भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेसी नेता दीपक बैज और हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का कार्टून पोस्टर जारी कर लिखा- ‘कांग्रेस की शह पर होता है देश के चौथे स्तंभ पर आघात.’

देखें भाजपा का कांग्रेस पर पोस्टर वार: