Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनआईटी रायपुर में आयोजित हुआ पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी विजेताओं की घोषणा

रायपुर।    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 31 मई से 5 जून 2025 तक सप्ताह भर चलने वाली विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसके तहत 2 जून 2025 को पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “मिशन लाइफ” के उपलक्ष्य में, शिक्षा मंत्रालय एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। पर्यावरण दिवस हेतु इस वर्ष का विषय “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” है जिसके अंतर्गत संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

संस्थान 31 मई से 5 जून तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से “विश्व पर्यावरण दिवस 2025” का आयोजन कर रहा है | आगामी 3 जून को स्वच्छता अभियान और हैकाथॉन आयोजित होंगे। 4 जून को सिपेट भ्रमण और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तावित है। 5 जून को ग्रीन चैंपियन सम्मान , पुरस्कार वितरण तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ एन वी रमना राव, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ मनोज चोपकर, एसोसिएट प्रोफेसर एंड विभागाध्यक्ष, एप्लाइड जियोलॉजी विभाग डॉ डी सी झारिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है |

कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में 2 जून 2025 को पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह प्रतियोगिता स्कूली छात्रों और संस्थान के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई | कुल 20 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने उत्साह्पुर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने में प्लास्टिक की भूमिका पर आकर्षक पोस्टरों के जरिये प्रकाश डाला, इसके साथ ही विभिन्न रीसायकल, वस्तुओं का प्रयोग करके आकर्षक मॉडल बनाए गए| सभी पोस्टरों और मॉडल्स का अवलोकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया ,और इस कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस की दिन की जाएगी| यह प्रतियोगिता सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चन्दन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई | इन प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में डॉ चन्दन सिंह, डॉ श्रुति शरद नगदेवे, डॉ शारदा भारती और डॉ मुकेश रौशन शामिल रहे।