Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान खरीदी पर सियासत : भूपेश बघेल ने कहा – सरकार नहीं खरीदना चाहती धान, अब तक किसानों को बंट जाना था टोकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, धान खरीदी में महज 2 दिन बचे हैं। सरकार की तरफ से तैयारी बिल्कुल नहीं है। अभी तक टोकन बंट जाना चाहिए था, लेकिन पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। सहकारी समिति के कर्मचारी, ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे धान खरीदी प्रभावित होगी।

भूपेश बघेल ने कहा, सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में कम निर्धारित किया है। रकबा भी कम किया जा रहा है। पिछले साल के धान अब तक पड़े हुए हैं। मिलर को जो धान दिए वह FCI में जमा नहीं हुए हैं। सरकार धान नहीं खरीदना चाहती है। सोसायटी के कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन है। 15 को धान खरीदी नहीं होगी तो किसान परेशान होकर आंदोलन करेंगे।

महतारी वंदन के नाम से नाम काटे जाएंगे : पूर्व सीएम

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए अब E केवाईसी जरूरी हो गया है। इस पर EX CM भूपेश बघेल ने कहा, महिलाओं को यह बात समझना चाहिए। राशन कार्ड सत्यापन के बाद राशन कार्ड काटे गए। अब महतारी वंदन के नाम से नाम काटे जाएंगे। बीजेपी का यह काम करने का तरीका है। अगर नाम कटता है, मतलब महिला अपात्र है। अगर महिला अपात्र है तो इतने दिनों तक पैसा क्यों दिया गया।

दिल्ली ब्लास्ट पर बघेल बोले – इंटेलिजेंस फैलियर

दिल्ली ब्लास्ट पर भूपेश बघेल ने कहा, पुलवामा में 400KG RDX आया था, जिसका आज तक पता नहीं चला। दिल्ली में RDX कहां से आया.? पकड़ाने के 24 घंटे के भीतर विस्फोट हुआ। यह सरकार की बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा, इंटेलिजेंस फैलियर हुआ है। इसका जिम्मेदार कौन है।