Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – 

रायपुर। धान की अंतर राशि को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी जारी है। कांग्रेस ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, वहीं भाजपा नेताओं ने सरकार पर भेदभाव के आरोपों को खारिज किया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना और धान के अंतर की राशि सभी पात्र हितग्राहियों को दी जा रही है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि होली से पहले ही किसानों और महिलाओं के खातों में राशि पहुंचा दी गई है। सभी को सरकार का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। इधर रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया है और होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए टंक राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सोच देश और संस्कृति के खिलाफ है। अगर कांग्रेस की चले तो ना होली मनाई जाएगी, ना गणेश पूजा और ना दुर्गा पूजा। कांग्रेस भारत की सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही है और हिंदू त्योहारों को बंद करना चाहती है।

कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का भी किया था विरोध

मंत्री टंकराम वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का भी विरोध किया था। सनातन समाज के संघर्ष से मंदिर का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राम मंदिर का सपना साकार हुआ।