Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सलवाद के खात्मे पर सियासत : BJP ने PCC चीफ को बताया नक्सलियों का हमदर्द, दीपक बैज बोले –

रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को नक्सलियों का हमदर्द बताया है। वहीं इस मामले में बैज ने कहा, भाजपा की डूबती रग को हम दबा देते हैं इसलिए भाजपा वाले तिलमिला जाते हैं।

सबसे बड़े नक्सलियों के सरेंडर पर भूपेश बघेल की तारीफ के बाद दीपक बैज ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, सरकार सरेंडर नक्सलियों का प्रोफाइल बताए। 2000 नक्सलियों ने सरेंडर किया तो 2 हजार हथियार कहां है।कितने ईनामी नक्सली सरेंडर किए, किन अपराधों में शामिल थे। अगर असली नक्सली सरेंडर किए तो अच्छा है। कांग्रेस की नीति की वजह से सफलता मिल रही है।

अमित शाह का कौन सा बयान सही है? : बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस का स्टैंड हमेशा क्लियर रहा है, भाजपा हर बार बयान बदलती रहती है। कांग्रेस ने कैंप बनवाए, पट्टे दिए और लोगों का भरोसा जीता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कांग्रेस की नीति की तारीफ करते थे। अब कह रहे कांग्रेस ने काम नहीं किया, आखिर कौन सा बयान सही है?

कांग्रेस की नीति को आगे बढ़ा रही भाजपा

बैज ने कहा, 2 हजार नक्सली सरेंडर किए बताए जा रहे हैं तो 2 हजार हथियार कहां है? कितने इनामी थे, उनका प्रोफाइल क्या है? अगर असली नक्सली सरेंडर कर रहे हैं तो अच्छा है। उन्होंने कहा, सलवा जुडूम आंदोलन को इस सरकार ने गलत दिशा दी। भाजपा ने निहत्थों को हथियार थमाकर उसे हाईजैक किया। महेंद्र कर्मा उस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने चुनावी फायदा उठाया। दीपक बैज ने कहा, भाजपा बस्तर के विकास में अपने 10 काम बता दे, दो सालों में क्या किया? हमारी नीति के कारण ही नक्सलवाद 65% खत्म हुआ था, भाजपा अब उसी नीति को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस जो कल कहती थी, वही आज भी कह रही है।

‘रजिस्ट्री में ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता खत्म करना जनविरोधी फैसला’

अब जमीन की रजिस्ट्री में ऋण पुस्तिका जरूरी नहीं है। इस मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा, इस फैसले से किसान असुरक्षित होंगे। कृषि भूमि रजिस्ट्री से ऋण पुस्तिका हटाना अदूरदर्शी फैसला है। फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी बढ़ने की आशंका है। ऋण पुस्तिका किसान की पहचान थी और जमीन की असली प्रमाणिकता थी। सरकार नई ऋण पुस्तिका नहीं छपवा पा रही, इसलिए नियम ही खत्म कर दिया। फैसला जनविरोधी है, इसे वापस लिए जाने का आदेश देना चाहिए।