Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवा रायपुर में नामकरण के लिए समिति पर सियासत, PCC चीफ बैज बाेले –

रायपुर।     नवा रायपुर में नामकरण को लेकर गठित समिति पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, सरकार सरकारी योजनाओं को बंद करने, नाम बदलने में टाइम पास कर रही. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार नाम बदलने और काम को बंद करने के सिवा कुछ भी नहीं कर रही है.

कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू किए जाने को लेकर बैज ने कहा, कर्मचारी हित की बात करते रहे, अटल बिहारी की सरकार में ओल्ड पेंशन को बंद किया गया. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई. आज बढ़ते दबाव को देखते हुए ओल्ड पेंशन योजना को लागू किया गया. इसमें भी नाम बदल दिए, कोई नया चीज नहीं है.

नशे के खिलाफ सख्ती को लेकर अमित शाह ने बैठक ली, इस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, अमित शाह को इतनी चिंता है तो शराबबंदी क्यों नहीं करते. शराब से बीजेपी के नेताओं को कमीशन जा रहा है. जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं. अमित शाह का बयान छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने वाला है.

संगठन में युवाओं को मिलेगा मौका

कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर दीपक बैज ने कहा, युवाओं को ज्यादा मौका मिलेगा. बड़े चेहरे मैदान में उतरेंगे, युवाओं से काम लेंगे. हम लोगों ने सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने की शुरुआत कर दी है. जनहित के मुद्दे उठाना है इसलिए मजबूत कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है. बीजेपी संगठन खुद नहीं चला पा रहे हैं और कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं.

गौवंशों की रक्षा के लिए सरकार गंभीर नहीं

कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में गौवंश हादसे के शिकार हुए, इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, बीजेपी के नेता अपने आप को गौ रक्षक कहते हैं, ये असल में फर्जी है. लगातार गौ वंशों की दुर्घटनाओं में मौत हो रही. सरकार गंभीर नहीं है. विपक्ष में गौ वंश के नाम पर राजनीति की. अब सरकार आने पर भी रक्षा नहीं कर पा रहे. आवश्यकता होने पर कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ फिर से आंदोलन के लिए तैयार है.