Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान खरीदी पर राजनीति: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कांग्रेस की वजह से मिला समर्थन मूल्य, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले-

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले धान खरीदी में समर्थन मूल्य पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि किसानों को मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए. भूपेश सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया. किसानों को अब 31 सौ समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार की वजह से मिल रहा है. लेकिन कांग्रेस सरकार बनती तो 3217 रुपए समर्थन मूल्य किसानों को मिलता. 

कांग्रेस किन बातों का लेगी क्रेडिट : डिप्टी सीएम अरुण साव

वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके इस बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को 2003 से पहले का समय याद नहीं है. किसानों के धान को रिजेक्ट कर दिया जाता था. उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सुव्यवस्था भाजपा की सरकार में आई है. किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त राशि देने की शुरुआत भाजपा ने की.

डिप्टी सीएम साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर एक बात पर 5 साल झूठ बोला. कांग्रेस किन बातों का क्रेडिट लेगी.? कांग्रेस को उनके कार्यकाल में हुए घोटालों का श्रेय लेना चाहिए.