Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ओबीसी आरक्षण पर राजनीति : पूर्व CM बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम साव का जवाब, कहा- सरकार की प्रतिबद्धता रही की ओबीसी को सम्मान मिले, जो कहा वह कर के दिखाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ओबीसी आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं. जिसपर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अनारक्षित 13 जिला पंचायतों में से 12 के चुनाव संपन्न हुए हैं. इन 12 जिला पंचायतों में 9 ओबीसी अध्यक्ष बने हैं. इसके साथ ही 12 जिला पंचायतों में 8 उपाध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से हैं. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता रही की ओबीसी को सम्मान मिले. साय सरकार ने जो कहा वह कर के दिखाया है.

कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण पर डिप्टी सीएम का बयान

कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश में घूम रहे थे, लेकिन संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव स्पष्ट रूप से मना है. देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है, सरकार के इस फैसले की जितनी निंदा की जाए कम है. मुस्लिम तुष्टिकरण और देश को विभाजित करना कांग्रेस का इतिहास रहा है. भ्रम, भय और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस पार्टी का आधार है.

दीपक बैज के बयान पर हमला

बस्तर पंडुम पर दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि दीपक बैज के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है, अब उनकी चला-चली की बेला है. बस्तर की संस्कृति आगे बढ़े, इसमें उन्हें आपत्ति है क्या ? बस्तर की खानपान और संस्कृति को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.