Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बाबा साहेब अंबेडकर पर गृहमंत्री के बयान पर सियासत, फूलोदेवी ने कहा – भाजपा की संविधान और दलित विरोधी मानसिकता उजागर

रायपुर।     संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर कांग्रेस ने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का वीडियो दिखाते हुए राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा फूलोदेवी नेताम ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला.

फूलोदेवी नेताम ने कहा, नेताप्रतिपक्ष और खड़गे जी ने संविधान पर चर्चा करने के लिए पत्र लिखा. बीजेपी ने संविधान की चर्चा को शर्मनाक राजनैतिक संवाद में बदल दिया. भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का काम किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया. इसके बाद भी बीजेपी के नेता ऐसे बयानों का बचाव कर रहे हैं. इससे बीजेपी की संविधान और दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है. नेताम ने कहा, जब तक माफी नहीं मांगेंगे और इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक ये मांग जारी रहेगी.