Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाद की कमी पर राजनीति : पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा नेताओं को ठहराया जिम्मेदार, कहा – पहली बार बिना डीएपी किसानों ने की बोआई

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में खाद की कमी से किसान परेशान हैं. इस मामले में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि सुशासन की सरकार में किसान हित पर सोचने वाला कोई नेता नहीं है इसलिए खाद और DAP की कमी से जूझ रहे किसान अब आंदोलन करने की तैयारी में है.

मीडिया से चर्चा के दौरान रवींद्र चौबे ने बीजेपी की साय सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने प्रदेश में DAP और खाद की कमी से परेशान किसानों के संकट के लिए सरकार में बैठे नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि नेता ये तय ही नहीं कर पाये कि कब बैठक कर व्यवस्था करनी है. आज तक किसानों को DAP एडवांस में उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन आज DAP की कलाबाजारी चल रही है. समय रहते किसानों को यदि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराई गई तो खरीफ फसलों को भारी नुकसान झेलना होगा.

पूर्व कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा, सरकार को खरीफ की तैयारी पहले से करनी थी. मार्कफेड द्वारा फर्टिलाइजर कंपनी को पहले से ऑर्डर दिया जाता है, लेकिन सरकार के नेताओं को यही नहीं पता कि कब बैठक करनी है. पहली बार ऐसा हो रहा है कि बिना डीएपी किसानों ने धान की बोआई की है.

चौबे ने कहा, किसान मौसम पर आधारित खेती करते हैं. इसका काम 60 से 65 % हो चुका है. सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि कब खाद का आर्डर देना था. बीजेपी के सुशासन की सरकार में किसानों के बारे में सोचना वाला कोई नेता नहीं है. यदि सही समय पर खाद और DAP उपलब्ध नहीं कराया गया तो खरीफ फसलों को भारी नुकसान होगा.