Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ईडी की रेड पर राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का कांग्रेस पर प्रहार, बोले- ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है, अगर कुछ नहीं किया तो डरने की जरूरत नहीं 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमार कार्रवाई से सियायत तेज हो गई है. पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका है. कांग्रेस ने ईडी की इस कार्रवाई को भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया है. तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे सोर्स के आधार पर कार्रवाई होना बताया है. 

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व सीएम बघेल के घर ईडी के छापे की कार्रवाई पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ. ED सोर्स के आधार पर कार्रवाई करती है. किसी किस्म का दोष पाया जाएगा तो निश्चित दोषी करार होंगे. कुछ नहीं किया हो तो डर नहीं होना चाहिए, ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है. जहां गड़बड़ी होती है वहां जांच करती है. 

14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दी दबिश

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं का जमावड़ा

ईडी की दबिश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं. 

लाई गई नोट गिनने की मशीन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर जारी ईडी की छापेमारी कार्रवाई जारी है. भूपेश बघेल के समर्थकों के नारेबाजी के बीच नोट गिनने की मशीन लाई गई है, जिसे ईडी और बैंक के अधिकारी लेकर पहुंचे हैं.

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज किए गए जब्त

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर से 6 अलग-अलग मोबाइल फोन के डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन के हिसाब भी ईडी के अफसर निकाल रहे हैं. साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का जब्त भी किया है.