Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

योजनाओं के नाम बदलने पर सियासत : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना, कहा-

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में चल रही कई योजनाओं का नाम बदल दिया है, जिससे अब प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है. साय सरकार ने राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना और राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना के साथ अन्य तीन योजनाओं का नाम बदल दिया गया है.

इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को आती है. इसी दिन भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने उनके नाम वाली योजनाओं का नाम बदलकर उसे कथित गांधी परिवार वालों के नाम पर रख दिया था. ऐसा करना अनुचित था न भूपेश बघेल जी?”

इन योजनाओं के नाम में किया गया बदलाव

– राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना

– राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना

– पं. दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना का नाम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना

– इंदिरा प्रियदर्शिनी एलईडी पथ प्रकाश योजना का नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना

– इंदिरा प्रियदर्शिनी शुद्ध पेयजल योजना का नाम पं दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना