Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा की सदस्यता अभियान पर सियासत : PCC चीफ बैज बोले – BJP में शामिल हो रहे अपराधी, मंत्री श्यामबिहारी ने किया पलटवार, कहा –

रायपुर। भाजपा की सदस्यता अभियान पर सियासत गरमाई हुई है. इस अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि BJP में अपराधी मिस कॉल देकर शामिल हो रहे हैं. इस बयान पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, दीपक बैज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए. अगर कोई अपराधी है तो दीपक बैज उसका नाम बताएं. कांग्रेस में रहे तो अच्छा, BJP में आ जाए तो अपराधी है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में कांग्रेस के आंदोलन को लेकर कहा, कांग्रेस के पास सड़क पर उतरने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. 5 साल कांग्रेस जनता से दूर रही. जनता का शोषण किया, अब तो सड़क पर ही आएंगे.

कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो रही, इस पर मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, हर घटना में खुद कांग्रेस के आदमी शामिल हैं. जांच दल की रिपोर्ट सार्वजनिक कैसे करेंगे. बलौदाबाजार घटना की रिपोर्ट क्यों नहीं बताते, सबको पता है कि उनके नेता ने भड़काया.