Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिहार दिवस पर राजनीति : पूर्व सीएम के आरोप पर गृहमंत्री शर्मा का पलटवार, कहा- उन्होंने क्यों दी थी छठ पूजा की छुट्टी …

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने को लेकर सियासी घमासान मच गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया. बघेल के आरोप पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल भी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दिवस मनाते हैं. एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत ये सब कार्यक्रम किया जा रहा है.

डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे बिहार तिहार मनाया गया वैसे बिहार में भी होगा. क्या काशी तमिल संगम हुआ तो अच्छा हुआ ना? अच्छा होने पर ऐसे कहते हैं! और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार दिवस पर सवाल उठाने वाले खुद छठ पूजा पर प्रदेश भर में छुट्टी दी थी. जो छठ पूजा पर छुट्टी देते हैं, वे आज बिहार तिहार मनाने पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने उस समय क्यों दिया था? हम पूरे देश को एक मानते हैं, लेकिन हमारे लिए हमारा प्रदेश बड़ा है. “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के साथ काम करने वाले हैं.

बीजेपी को केवल चुनाव से मतलब होता है – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बिहार के बहुत सारे लोग रहते हैं. बिहार में चुनाव है, इसलिए उन्हें खुश करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य राजनीति है. उन्होंने कहा कि पिछले साल क्यों नहीं मनाया ? सरकार तो बन गई थी. बीजेपी को केवल चुनाव से मतलब होता है.