Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कैदियों के स्नान पर सियासत: भूपेश बघेल ने गृहमंत्री शर्मा से पूछा सवाल, कहा – कब होगी लोहारीडीह और बलौदाबाजार हिंसा में गिरफ्तार निर्दोष लोगों की रिहाई …

रायपुर।   छत्तीसगढ़ के जेलों में बंद कैदियों को आज गंगाजल से स्नान कराया गया. प्रदेश के सभी जेलों में कैदियों के स्नान की व्यवस्था की गई थी. अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है.

कैदियों के स्नान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गृहमंत्री कैदियों को गंगा जल से स्नान करा रहे हैं, तो अच्छी बात है. लेकिन स्नान हो गया तो फिर उन निर्दोष कैदियों को भी रिहा कर दो, जिन्हें छोड़ने का वादा किया था. उन्होंने लोहारीडीह और बलौदाबाजार हिंसा में गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की बात कही थी. कितनों को छोड़ा गया ? गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए.

ईडी के पास हिम्मत है तो भाजपा कार्यालय जाकर दिखाए – भूपेश बघेल 

राजीव भवन में ईडी छापे पर भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी के पास हिम्मत है तो भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर जाकर दिखाए. एक रुपए फीट पर जमीन मिली थी, लेकिन करोडों रुपये कमा रहे हैं. ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस को बदनाम करने का काम जारी है. 2 साल से ईडी जांच कर रही है. आरोप 21 सौ करोड़ घोटाले का है, लेकिन 200 की ही रिकवरी कर पाए हैं. कभी ईडी, तो कभी एसीबी की जांच चल रही है.

वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि मोनी अमावस्या के दिन गंगाजल मंगाया था. 25 लीटर गंगा जल मंगवाए थे. नहा कर सबका पाप धुल गया. कैदियों को पाप धूल गया है, तो अब उनको छोड़ने की व्यवस्था की जाए. 

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर आज प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को गंगा जल स्नान कराया गया. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह विशेष आयोजन प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में किया गया, जहां कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का अवसर प्रदान किया गया.