Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DEO ऑफिस में आगजनी पर सियासत तेज : विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा – 5 साल के भ्रष्टाचार को छुपाने कांग्रेस ने लगाई आग, मामले की हो निष्पक्ष जांच

रायपुर। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में आग लगने की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस मामले में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले पांच साल के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेसियों ने जानबूझकर DEO ऑफिस में आग लगाई है।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यह सामान्य आगजनी की घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि कांग्रेसियों के आग लगाने के एंगल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता खुद आग लगाकर अब भ्रष्टाचार का हंगामा कर रहे हैं, ताकि उनके कार्यकाल में हुए घोटालों के दस्तावेज नष्ट हो जाए।

जीरो टॉलरेंस की सरकार है और हर घोटाले की जांच होगी : पुरंदर

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र पर केंद्र ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर द्वारा लिखे गए पत्र पर केंद्र सरकार ने जांच के निर्देश दिए हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में बेचैनी है। ननकीराम कंवर को वरिष्ठ और ईमानदार नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान DMF घोटाला हुआ, जिसकी शिकायत भी की गई है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और हर घोटाले की जांच होगी।

आगजनी की घटना भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश : दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग लगी, जिसके बाद बिल्डिंग को तोड़ा गया है. बैज ने आगजनी की इस घटना को षड्यंत्र करार दिया है. उन्होंने कहा कि कार्यालय में आग जानबूझकर लगाई गई है. जो दस्तावेज जले हैं, उसमें से कई वित्तीय फाइलें, नियुक्ति की फाइलें थी. घटना की जांच से पहले अब बिल्डिंग को तोड़ दिया गया है. यह भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश है.