Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवासी लखमा के विवादित बोल पर सियासत तेज, भाजपा बोली- नक्सलियों और कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी

बीजापुर। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बोल ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है। बीजापुर के कुटरू में आम सभा के दौरान लखमा का पुलिस वालों को तीर धनुष से मार भगाओ वाला बयान इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हो रहा है।

लखमा के इस विवादित बोल पर अब भाजपा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह ने लखमा के बयान को अलोकतांत्रिक ठहराया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यशी के इस बयान से साफ हो गया है, कि नक्सली और कांग्रेस की विचार एक जैसी है। कवासी लखमा कभी शराब पीकर नाचने, मारो पीटो जैसा बयान देते हैं, अब तो उन्होंने हद पार कर दी है। भरी सभा में बेबाक कहते हैं कि पुलिस वालों को तीर धनुष से लैस होकर मार भगाओ।

संविधान के खिलाफ उकसाने का आरोप

अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उनके प्रत्याशी बस्तर की जनता को सिर्फ और सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं। एक ओर लखमा अपने बेटे के लिए सांसद का टिकट मांगते हैं दूसरी ओर जनता को संविधान के खिलाफ जाने उकसा रहे हैं। इससे उनकी मंशा साफ है कि अपने बेटे को सांसद देखना चाहते हैं, यहां की जनता को जेल में कैद करना चाहते हैं।