Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर शराब घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है. वीडियो में एक व्यक्ति बीयर कैन पर लगा “7 Hills” ब्रांड का स्टिकर हटाता हुआ दिखाई देता है, जिसके अंदर “Golden Bird” ब्रांड की शराब निकलती है. इतना ही नहीं, वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि यह शराब एक्सपायर हो चुकी है.

7 Hills का स्टिकर, अंदर निकला दूसरा ब्रांड

सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि “भाजपा का शराब सिंडिकेट” एक्सपोज़्ड!! इस वीडियो को देखिए. कैसे भाजपा सरकार में सिंडिकेट बनाकर “शराब घोटाला” किया जा रहा है. इस पर्दाफ़ाश की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है. जहां के प्रभारी मंत्री लंबे समय तक विजय शर्मा ही रहे हैं. सस्ती बियर पर महंगी बियर का स्टीकर चढ़ाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि केन के ऊपर स्टीकर किसी और कंपनी का है और अंदर का माल किसी और कंपनी का.

उन्होंने आगे लिखा कि पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण का है. शराब का ब्रांड बदलकर करोड़ों का खेल चल रहा है. अफ़ीम, शराब, नव्या मलिक पर चुप्पी…और अभी देखिए आगे-आगे..क्या-क्या सामने आता है. मुख्यमंत्री की चुप्पी और गृहमंत्री की खामोशी सारे खेल को बयान कर रही है. जनता सब समझ रही है. इस गिरोह का असली सरगना कौन है, जनता समझ रही है. आखिर कब तक चुप रहेंगे विष्णुदेव साय.

एक्सपायरी डेट भी मिटाने का दावा

वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि जो शराब की केन उन्होंने खरीदी थी, उसमें एक्सपायरी डेट को मिटा दिया गया है. उन्होंने कस्टमर केयर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल बंद बताया. जब स्टिकर को फाड़ के देखा गया तो यह बियर एक्सपायर निकली।