Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जवानों के शहादत पर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा – ओवर कांफिडेंस में सरकार, बीजेपी बोली – राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे कांग्रेसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए. इस घटना ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना पर कांग्रेस ने नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ी जा रही लड़ाई पर सवाल उठाया है. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.

नक्सली घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार की नक्सल नीति स्पष्ट नहीं है. एक बड़ी चूक हुई है, जिस वजह से इतनी बड़ी घटना हुई है. बस्तर का भौगोलिक परिस्थितियां इतनी अनुकूल नहीं हैं, सरकार ओवर कॉन्फिडेंस में है. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि यह घटना बहुत दुखद है. एक दिन आप (सरकार) दो-तीन नक्सलियों को मारते हो और चार दिन तक उसका गुणगान करते हो, जबकि जहां-जहां हमारे जवान मारे जा रहे हैं, वहां उन्हें पूरा संरक्षण नहीं मिल रहा है.

शहीदों को नमन करने की बजाय फेलियर ढूंढ़ने में लगे हैं कांग्रेसी : भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. शहीदों को नमन करने की बजाय फेलियर ढूंढ़ने में कांग्रेसी लग गए हैं. राज्य में पांच साल कांग्रेस की सरकार थी. नक्सलवाद के सफाये के लिए कांग्रेस ने क्या  कर लिया. राज्य में अब विष्णुदेव साय की सरकार है. नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी जा रही बड़ी लड़ाई पूरा देश देख रहा है. ये समय राजनीति करने का नहीं है. राजनीति के लिए और भी दूसरे विषय हैं. इस मुद्दे को राजनीतिक एजेंडा बनाने की बजाय शहीदों की शहादत को नमन करना चाहिए. मैं श्रद्धापूर्वक शहीद जवानों को नमन करता हूं.