Special Story

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शाला प्रवेशोत्सव में गरमायी राजनीति, विधायक से पहले सांसद प्रतिनिधि के सम्मान पर भड़के विधायक, शिक्षक को फटकार लगाते हुए कहा…..!

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के पट खुलते ही शाला प्रवेशोत्सव का दौर जारी है। बलौदाबाजार जिले में शाला प्रवेशोत्सव में राजनीति गरमा गयी। यहां मौजूदा विधायक की मौजूदगी में सांसद प्रतिनिधि का पहले सम्मान करने को लेकर विधायक भड़क गये। प्रोटोकाॅल का हवाला देते हुए माननीय ने टीचर को ही फटकार लगाने के बाद कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये। शाला प्रवेशोत्सव में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम और नाराज विधायक का वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि शाला प्रबंधन समिति ने कांग्रेस विधायक संदीप साहू और सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। स्कूल में बच्चों की मौजूदगी में शाला प्रवेश उत्सव की औपचारिक शुरूवात करने के दौरान शिक्षक ने अतिथियों के सम्मान की घोषणा शुरू की। स्वागत की श्रंखला में शिक्षक ने विधायक से पहले सांसद प्रतिनिधि के स्वागत के लिए नाम अनाउंस किया गया।

लेकिन सांसद प्रतिनिधि का स्वागत होता, उससे पहले ही मंच पर बैठे विधायक भड़क गए और प्रोटोकाल का हवाला देते हुए कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया। विधायक ने स्कूल के शिक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब प्रोटोकॉल नहीं मालूम है तो कार्यक्रम में बुलाया मत करो। पढ़ा रहे हो टीचर बन गए हो और इतना भी नहीं पता कि पद में कौन बड़ा होता है। विधायक जी इतना भड़के के उन्होने यहां तक कह दिया कि अब से मेरा विधायक प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में रहेगा। उसी से प्रोटोकॉल मेंटेन करना। स्कूल प्रबंधन की इस छोटी सी चूक पर कांग्रेस विधायक इस कदर भड़के की उन्होने यह भी कह दिया कि स्कूल का मैनेजमेंट सही नही है।

अधिकारियों ने कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे बताया था। लेकिन कार्यक्रम में कई घंटे की देरी हुई। एक और विवाद यह रहा कि आमंत्रण पत्रों पर जिन जनप्रतिनिधियों के नाम थे। उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद धुरु से जब जानकारी चाही गयी, तो वो भी कुछ कहने से बचते नजर आये। नाराज विधायक संदीप साहू ने इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होता है। भविष्य में ऐसी गलतियां न हों, इसकी चेतावनी भी दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पामगढ़ विधायक शेषराज हरिवंश भी मौके पर ही मौजूद थे।