Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी पर सियासी भूचाल, विपक्ष ने कहा, जब मंत्री ही सुरक्षित नहीं, तो फिर आम लोगों की..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

आरोप है कि रविंद्र यादव नामक व्यक्ति ने मंत्री और उनके पति को न केवल अशोभनीय गालियां दीं, बल्कि उन्हें किसी घोटाले में फंसाने की भी धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अपशब्द कहे।घटना की शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भटगांव थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान

इस घटना पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जब मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?” भगत ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में अपराधियों के मन से शासन-प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने इसे राज्य की कानून व्यवस्था की नाकामी करार दिया और कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मंत्री और कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की इस हरकत से साफ है कि आरोपी कानून और प्रशासन को चुनौती दे रहा था। भाजपा नेताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन साथ ही मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की जुर्रत न करे।

पुलिस की कार्रवाई

भटगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अगर आरोपी के खिलाफ और भी सबूत सामने आते हैं, तो IPC की अतिरिक्त धाराएं लगाई जा सकती हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि मंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।यह मामला अब पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। विपक्ष लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। वहीं, सत्तारूढ़ दल का कहना है कि सरकार किसी भी तरह के अपराध और धमकी देने वाले तत्वों को बख्शेगी नहीं।