Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो पर मचा सियासी बवाल : भाजपा ने बताया फेक, सिविल लाइन थाने पहुंचे बड़े नेता

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का एक मौलवी को गले लगाते और फिर गाल पर चुंबन देते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजियां शुरू हो गई है। वहीं इस बीच विधायक अजय चंद्राकर ने आज सिविल लाइन थाने पहुंचकर प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि पूर्व रायपुर सांसद और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील सोनी एक मौलवी को गले लगाते और फिर गाल पर चुंबन देते हुए नजर आ रहे है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो फेक है और इसके जरिए सुनील सोनी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, “हम न्याय के लिए यहाँ आए हैं। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे और जो लोग इस तरह की नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं, उन्हें सजा दी जाए।” इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत की है।

कांग्रेस ने ली चुटकी

गौरतलब है कि 13 नवंबर को राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. इस बीच इस बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के इस वीडियो को लेकर दोनों पार्टियों में सियासी बयानबाजियां भी शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि चुटकी लेते हुए कहा कि ”कांग्रेस ने बीजेपी को चुम्मा लेने पर मजबूर कर दिया, पता नहीं चुनाव के दौरान बीजेपी और क्या-क्या करेगी। दक्षिण की जनता सब समझ चुकी है।

देश-प्रदेश में भ्रम पैदा कर रही है कांग्रेस – डिप्टी सीएम साव

उप मुख्यमंत्री ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश-प्रदेश में भ्रम पैदा कर रही है। वह शांति और सद्भावना बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब होने नहीं देंगे।

देखें वायरल वीडियो –