Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाकुंभ पर सियासी बयानबाजी, बृजमोहन अग्रवाल की ‘पाप धोने’ की सलाह पर कांग्रेस ने किया पलटवार…

रायपुर। देश में तेजी से गिरते राजनीतिक विमर्श में अब धर्म का बहुत गहरे तक प्रवेश हो गया है. इसका उदाहरण महाकुंभ बन गया है, जिसमें जाने और नहीं जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. 

दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाकुंभ जाने के सवाल पर कहा कि हम सभी लोग महाकुंभ में जाएंगे. कांग्रेस के लोग भी महाकुंभ जाए और अपने पाप धोकर आए. इस बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला पलटवार करते हुए कहा कि कुंभ लोगों के आध्यात्म का विषय है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोग कुंभ इस मानसिकता से नहीं जाते के लोगों को वहां अपना पाप धोना है. बल्कि इस मानसिकता से जाते है कि वहां पुण्य कमाना है. भाजपा के नेता इसमें बयान बाजी कर रहे हैं. महाकुंभ उनकी बपौती नहीं है. कांग्रेस को सीख देने के बजाय भाजपाई खुद अपने गिरेबान में झांके.