Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झीरम कांड पर बयानबाजी से बढ़ा सियासी टकराव, दीपक बैज ने नड्डा और रमन सिंह के नार्को टेस्ट की उठाई मांग

जगदलपुर। झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हालिया बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बयान को सीधे तौर पर सवालों के घेरे में लेते हुए पलटवार किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जेपी नड्डा के बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि भाजपा नेताओं के पास झीरम कांड से जुड़े ठोस सबूत हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दीपक बैज ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

दीपक बैज ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2013 में झीरम घटना के समय जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। ऐसे में यदि वे आज इस घटना को लेकर दावे कर रहे हैं तो उनके पास इससे जुड़े प्रमाण अवश्य होने चाहिए। इतने संवेदनशील मामले में केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि तथ्यात्मक जांच जरूरी है।