Special Story

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक की नहीं सुनते पुलिसवाले : डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता ने उठाया सवाल

खैरागढ़- धर्म नगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम अवैध शराब बिक्री का मामला अब छत्तीसगढ़ विधानसभा तक जा पहुंचा है. डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता बघेल ने सदन में डोंगरगढ़ शहर में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने पूरे मामले में पुलिस विभाग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

विधायक हर्षिता बघेल ने कहा कि वे लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहती हैं. इस दौरान उन्हें लगातार क्षेत्रवासियों से अवैध शराब बिक्री और उससे होने वाली तकलीफों की शिकायत मिल रही है. इसे लेकर वे कई बार थाना प्रभारी और डोंगरगढ़ एसडीओपी को शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है. हद तो तब हो जाती है, जब विधायक निवास की सुरक्षा में लगे पुलिस जवान ही नशे में चूर होकर ड्यूटी करते हैं.

विधायक हर्षिता स्वामी ने बताया कि जब पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने एक ज्ञापन देने का हवाला देते हुए अपना पलड़ा झाड़ लिया. आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन की पहली जिम्मेदारी वीआईपी सिक्योरिटी की होती है. ऐसे में विधायक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही केवल ख़ानापूर्ति के लिए की जाती है. असल अवैध शराब कोचिया पुलिसिया कार्यवाही से दूर लंबे समय से बेख़ौफ़ होकर डोंगरगढ़ में शराब बेच रहे हैं.