Special Story

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बढ़ते अपराधों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 23 संदिग्धों को भेजा जेल

कोंडागांव।     छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 23 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. ये सभी पिछले कुछ समय से जिले में टाइल फिटिंग, राजमिस्त्री, फेरीवाले और अन्य कामों के जरिए यहां आकर रह रहे थे, लेकिन इनकी असली पहचान संदिग्ध थी.

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ये सभी अपने बारे में पूरी जानकारी देने से बच रहे थे और न तो अपनी असली पहचान बता रहे थे, न ही ये बता पा रहे थे कि वे किस मकान में किराए पर रह रहे थे. इसके अलावा, इन लोगों के पास कोई किरायानामा भी नहीं था. जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, तब जाकर इन संदिग्धों ने अपनी असली पहचान का खुलासा किया. ये संदिग्ध अकेले थे और उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं था. ऐसे में पुलिस ने निर्णय लिया कि इन सभी पर कार्रवाई की जाए. पुलिस अब मकान मालिकों को भी चेतावनी दे रही है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति उनके मकान में किराए पर रहता है, तो उसका किरायानामा पुलिस को देना अनिवार्य होगा और इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी.

टीआई विकास उपाध्याय ने कहा, “हम जिले में संदिग्धों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिन लोगों ने यहां काम करने के लिए आकर रहना शुरू किया है, वे अपनी असली पहचान नहीं बता रहे हैं, और उनके पास कोई ठोस दस्तावेज भी नहीं हैं. अब पुलिस इस पर कड़ी निगरानी रखेगी.”