Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस ने त्यौहारों के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च, ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्न नबी पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न अंदरूनी और मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरेगा। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य न केवल शांति व्यवस्था बनाए रखना है बल्कि गुंडे-बदमाशों में खौफ पैदा करना भी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि फ्लैग मार्च को दो भागों में बांटा गया है और यह उन इलाकों से गुजरेगा जहां बदमाशी की आशंका है। पुलिस टीम और अतिरिक्त बल के साथ स्थानीय थाने को भी तैनात किया गया है। हम अड्डेबाज़ी और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने यह भी बताया कि त्यौहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना और पुलिस चौकियों के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्क रहें और कानून का पालन सुनिश्चित करें।

पुलिस ने 400 से अधिक बदमाशों को किया तलब

गौरतलब है कि त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने हाल ही में 400 से अधिक बदमाशों को थाना तलब किया था और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। आगामी झाँकी विसर्जन और ईद मिलादुन्न नबी के दौरान डीजे के लिए माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।