Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की है. तमनार पुलिस ने ओड़िसा से लाकर छत्तीसगढ़ में गांजा की अवैध तस्करी करने वाले 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी ओड़िसा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने निकले थे, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धर दबोचा है. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 37 किलो गांजा भी जप्द की है, जिसकी बाजार में कीमत 3.70 लाख रुपए बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार सलिहाभांठा चौक पर सेंट्रो कार (CG13 C 5581) को रोककर घेराबंदी की और तीनों तस्करों को पकड़ा है. इस दौरान तलाशी में पुलिस को 37 किलो गांजा मिली. इसके बाद पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई कार 2.50 लाख रुपये (अनुमानित) है, 3.70 लाख रुपये अनुमानित कीमत का 37 किलो गांजा औऱ 3 मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है, जब्त किए हैं. कुल मिलाकर पुलिस ने 6.45 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है.

पकड़े गए आरोपियों में श्रीपति चौहान (35), रोहित किसान (28) और विमल यादव (19) शामिल हैं, जो सभी टांगरघाट, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के निवासी हैं. कार श्रीपति चौहान के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया, जिसे आरोपीयों ने ओड़िसा से लाने की बात कबूल की है.

ओडिशा के गांजा सप्लायर्स का नाम आया सामने

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर्स के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

फिलहाल पुलिस ने तीनों गांजा तस्करों और सप्लायर के खिलाफ थाना तमनार में अपराध क्रमांक 105/25, धारा 20 (बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है.