Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

दुर्ग।   छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मोहन नगर थाना पुलिस और ACCU की टीम ने 12 लाख रुपए के हेरोइन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा और 53 हजार रुपए नगद जब्त किया है. 

दुर्ग ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 लोग हेरोइन लेकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी. टीम ने देखा कि दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर जिला फिरोजपुर (पंजाब) निवासी गुरूदेव सिंग और वर्तमान में भिलाई के वैशाली नगर निवासी राजविन्दर सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है. लड्डू भी मूलतः ग्राम तालवंडी जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है. 

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि चिट्टा को पंजाब से लाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. पुलिस ने गुरूदेव सिंह के काले बैग में तलाशी ली, तो उसमें से 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है.