Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 9 आरोपी जेल भेजे गए

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को जेल भेजा है. इनमें 6 आरोपी व 3 अपचारी बालक शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में कड़ा कदम माना जा रहा है.

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

चुचुहियापारा गणेश नगर क्षेत्र के मुस्ताक उर्फ गुफरान, आवेष खान उर्फ जावेद, शेख मुस्ताक उर्फ कैफ और वाहिद अली उर्फ पापे पर सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप है. इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.

मारपीट व चाकूबाज़ी के आरोपी गिरफ्तार

वार्ड क्रमांक 12, नजरलाल पारा के रहने वाले नमन सलूजा उर्फ रुद्र और सचिन सलूजा को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2025 को होली त्योहार के दौरान हुई मारपीट और चाकूबाज़ी की घटना में पहले ही 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे. इस प्रकरण में फरार चल रहे दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.

 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई

एक अन्य घटना में, 15 मई 2025 को एक अपचारी बालक ने शराब के नशे में सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. इस पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी बालक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

 पुलिस की सख्ती से शांति बहाल

थाना सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. आम जनता से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है.