Special Story

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में होटलों और रेस्टोरेंट पर पुलिस सख्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में एसएसपी के निर्देश पर होटलों और रेस्टोरेंट्स की चेकिंग की जा रही है। देर रात खुले रहने वाले रेस्टारेंट और होटलों पर सख्ती बरती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के विधानसभा थाना इलाके की पुलिस ने क्षेत्र की होटलों की जांच की। पुलिस को इस क्षेत्र की होटलों में देर रात तक खुले होने और अवैध और चोरी-छिपे तरीके से ग्राहकों को शराब पिलाने की सूचना मिल रही थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। प्रतिष्ठानों के मैनेजर और कर्मचारियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

बता दें कि राजधानी में बढ़ते क्राइम के बीच बीती देर रात अचानक एसएसपी गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने शहर के कई प्रमुख थानों का निरीक्षण किया था। एसएसपी ने थाना माना, गंज, क्राइम ऑफिस और सिविल लाइन थानों का दौरा कर नाइट पेट्रोलिंग, पंडरी बस स्टैंड और अन्य चेक पॉइंट्स का जायजा लिया था।

विशेष टीम ने समय से अधिक देर तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट्स को चेक किया और कई होटल और रेस्टोरेंट्स, जिनमें फ्लोरेंस, शीतल जूक, देशी ठाट, एफटीबी, और स्काई लाउंज शामिल हैं। इस सभी के मैनेजर और अन्य को अवैधानिक गतिविधियों में पाए जाने पर थाने लाकर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के दौरान सीएसपी सिविल लाइन अनुराग झा और सीएसपी आजाद चौक अमन झा पुलिस बल के साथ देर रात तक चेकिंग करवाते रहे थे।