Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आगजनी कर हत्या के प्रयास की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। नंदिनी थाना पुलिस ने आगजनी कर हत्या के प्रयास की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26-27 जून 2025 की दरम्यानी रात की है, जब प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी टाउनशिप नंदिनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के बाहर खड़ी मारुति स्विफ्ट (CG 07 MB 1588) और टीवीएस स्कूटी (CG 07 CV 0920) को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। प्रार्थी ने आशंका जताई कि यह कृत्य उसे और उसके परिवार को जान से मारने की नियत से किया गया है।

इस पर थाना नंदिनी में अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 326(एफ), 109, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के दौरान शक की सुई प्रार्थी के पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार मरकाम और टोमेश पाटिल की ओर गई। दोनों से पूछताछ में उन्होंने अपराध को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रार्थी से पहले से आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के मकान के सामने खड़ी गाड़ियों में आग लगाई ताकि पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजेश कुमार मरकाम (उम्र 51), निवासी घटियाकला, हाल निवासी टाउनशिप नंदिनी।
  2. टोमेश पाटिल (उम्र 20), निवासी ग्राम कोकड़ी, हाल निवासी टाउनशिप नंदिनी।