Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर से चोरी हुई पीतल की हाथी की मूर्ति का पुलिस ने किया खुलासा

सरगुजा। अंबिकापुर में 3 अगस्त की दरम्यानी रात हुई एक सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामला पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठी घर का है, जहां मुख्य द्वार पर रखी करीब 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इस मूर्ति को बेचकर नशे के इंजेक्शन खरीदने की साजिश रची थी। चार आरोपियों – शरीफ उल्ला खान, मोहम्मद राजुल अंसारी, इमरान और साकिर हुसैन – को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीतल की मूर्ति कबाड़ी इमरान मलिक को मात्र 7,200 रुपये में बेच दी थी।

इस रकम से उन्होंने झारखंड के डाल्टनगंज से 220 नग नशीले इंजेक्शन खरीदे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मूर्ति के टुकड़े और 200 नग इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का मकसद चोरी के जरिए नशे का कारोबार करना था। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।