Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक से बरामद किया 22 लाख से ज्यादा कैश, दो को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

रायगढ़। पुलिस ने शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों से 22 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब इतनी बड़ी रकम के संबंध में उनसे पूछताछ की गई तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर में सिटी कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। दोनों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 500-500 रुपये के नोटों के बंडल पाए गए, जिनकी कुल राशि 22 लाख 50 हजार रुपये थी। दोनों से जब पैसे के स्रोत और उद्देश्य के बारे में सवाल किए गए, तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पकड़े गए व्यक्तियों में एक इंदिरा नगर का और दूसरा रेलवे बंगला पारा का निवासी है।

बता दें कि कैश बरामद होने के बाद पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है और कहीं यह रकम आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लोगों को बांटने समेत अन्य अवैध गतिविधियों या हवाला कारोबार से जुड़ी तो नहीं है।