Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कपिल मित्तल एंड संस के गोदाम पर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में नकली सिगरेट जब्त…

अंबिकापुर। शहर में मशहूर कंपनियों के पैकेट में नकली सिगरेट बेचने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. कोतवाली पुलिस ने कपिल मित्तल एंड संस के अग्रसेन मार्ग स्थित गोदाम और राम मंदिर रोड पर स्थित निवास में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट जप्त की है.

दो पिकअप में भरी मिली बड़ी खेप

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वाहनों में भरी नकली गोल्ड फ्लेक, फ्लेग, लिबर्टी और इंडीमेंड ब्रांड की सिगरेट जब्त की. लंबे समय से बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कंपनी के अधिकारी पिछले एक वर्ष से इस पूरे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थे.

ITC अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज

नई दिल्ली स्थित आईटीसी कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट्स एक्ट (संशोधित अधिनियम) सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

राम मंदिर रोड निवासी कपिल मित्तल को इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी बताते हुए कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.