Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फार्म हाउस में पुलिस का छापा : बड़े कारोबारी के बर्थडे पर चल रही थी हुक्का पार्टी, युवतियां भी थी शामिल, बड़ी मात्रा में नशीली सामग्री जब्त

रायपुर।  राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित फार्म हाउस में हक्का पार्टी पर तेलीबांधा पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है. इस पार्टी में बड़ी संख्या में युवती और महिलाएं शामिल थीं. यह पार्टी आदित्य फार्म हाउस में चल रही थी, जहां बड़े कारोबारी का बर्थडे मनाया जा रहा था. पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश देकर दर्जनों हुक्का और नशीली सामग्री जब्त की है. पुलिस ने आरोपी विकास सिंह बरोई को गिरफ्तार किया है. वहीं फार्म हाउस का मालिक फरार है. अब तक कारोबारी के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. न ही एफआईआर पर कोई जिक्र है. इस पूरी कार्रवाई में तेलीबांधा पुलिस की भूमिका भी संदेह के दायरे में है.

बर्थ डे पार्टी में युवक-युवतियां मिलाकर करीब 50 लोग थे शामिल

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित आदित्य फार्म हाउस में आरोपी विकास सिंह बरोई के रिश्तेदार की पार्टी थी. सूत्रों के मुताबिक फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी शंकर नगर निवासी कारोबारी की थी, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. न ही एफआईआर पर कोई जिक्र किया गया है. इस पूरी कार्रवाई में तेलीबांधा पुलिस की भूमिका भी संदेह के दायरे में है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी के बर्थ डे पार्टी में युवक-युवतियां मिलाकर कुल 50 लोग शामिल थे. पुलिस का दावा है कि सभी छापेमार कार्रवाई के दौरान फरार हो गए.

फार्म हाउस मालिक की तलाश में जुटी है पुलिस : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित आदित्य फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें अवैध रूप से हुक्का और अन्य नशे की सामग्री पाई गई. पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई कर पार्टी के संचालक कोलकाता निवासी विकास सिंह बरोई और आदित्य फार्म हाउस के मालिक को आरोपी बनाया गया है. विकास को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. फार्म हाउस मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पूरे मामले पर जांच जारी है.