Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर अवैध हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मैनेजर ने चिलम और तंबाकू को फ्रीज में छिपाने की कोशिश की, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने हुक्का पॉट, चिलम और फ्लेवरयुक्त तंबाकू बरामद कर लिया। मामले में होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में हुक्का बार संचालित करने वालों की जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चकरभाठा क्षेत्र के होटल शिवा इन की छत पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने चकरभाठा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर रविवार रात पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दी।

पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ ने हुक्का पी रहे लोगों को वहां से भगा दिया और हुक्का पॉट को छिपाने लगे। पुलिस ने जब होटल के किचन की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू और हुक्का-चिलम बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें जब्त कर होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।