Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने छेड़ा बड़ा अभियान, 8.57 लाख का कबाड़ जब्त

बिलासपुर।  छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत सिरगिट्टी थाना प्रभारी  रजनीश सिंह ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. सिरगिट्टी ने कुल 31 टन 600 किलो कबाड़ समेत 3 ट्रक वाहन जब्त किया है. जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 8.57 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस जांच में वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 5860 के चालक मिर्जा सलीम (40 वर्ष) निवासी तालापारा और सीजी 11 एबी 0819 के चालक भोला विश्वकर्मा (32 वर्ष) निवासी कुंदरापारा को कबाड़ के साथ पकड़ा गया. इन दोनों ने कबाड़ को इमरान कबाड़ी का बताया. इसके अलावा, वाहन क्रमांक सीजी 06 एम 0866 के चालक नफीस अली (23 वर्ष) निवासी काली मंदिर के पास, तिफरा को भी कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया, और उसने कबाड़ को फिरोज कबाड़ी का बताया.

पुलिस के मुताबिक, इमरान कबाड़ी से संबंधित दो वाहनों में 20 टन 600 किलो कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है. वहीं, फिरोज कबाड़ी के वाहन से 11 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.48 लाख रुपये है. पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.