Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में चाकूबाजी पर एक्शन में पुलिस, ऑनलाइन चाकू बेचने वाले अमेजान शॉपिंग साइट के गोदामों में मारा छापा, नोटिस देकर ग्राहकों की मांगी जानकारी

रायपुर।   राजधानी में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर आई है. चाकूबाजी की वारदात रोकने पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारा. ऑनलाइन चाकू बेचने वाले अमेजान ऑनलाइन शॉपिंग साइट के मोवा, देवपुरी और डीडी नगर के गोदाम पर पुलिस ने दबिश दी और नोटिस देकर चाकू मंगाने वाले ग्राहकों की जानकारी मांगी.

चाकूबाजों की घटनाओं में गिरफ्तार हुए आरोपियों/नाबालिगों से पूछताछ में यह संज्ञान में आया है कि विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे अमेजन, स्नैपडील एवं फ्लीपकार्ट से आरोपियों ने बटनदार धारदार चाकूं मंगाया था. उक्त ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स द्वारा बिना वैरिफाई किए नाबालिगों को भी बटनदार धारदार चाकू डिलिवर किया गया है, जिसका आगे चलकर नाबालिगों एवं आरोपियों ने चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देने में प्रयोग किया है. इस पर पुलिस विभाग ने सभी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स अमेजन, फ्लिकार्ट, स्नैपडील आदि को बटनदार धारदार चाकू मंगाने वाले ग्राहकों की सूची उपलब्ध कराने निर्देशित किया था.

फ्लिपकार्ट ने बटनदार धारदार चाकू उपलब्ध कराने वाले ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध कराई थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग ने 2000 से अधिक चाकुओं को अलग-अलग थाना में ग्राहकों से बरामद कर जब्त किया है. अमेजन साइट को भी हर किसी को बटनदार धारदार चाकू न देने संबंधी नोटिस देकर ग्राहकों की जानकारी चाही, किंतु अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने बटनदार धारदार चाकू मंगाए गए ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई.

सहयोग न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमलों के साथ पुलिस की टीम ने मोवा, देवपुरी एवं डीडी नगर क्षेत्र स्थित ऑफिस एवं गो-डाउन में एक साथ छापा मारा. उन्हें नोटिस देकर तत्काल बटनदार धारदार चाकू लेने वाले ग्राहकों की जानकारी मांगी और जानकारी नहीं देने पर उनके द्वारा इस प्रकार धड़ल्ले से नाबालिग एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को धारदार बटनदार चाकू उपलब्ध कराए जाने की बात कही, जिसका दुरूपयोग कर चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.