Special Story

CSPDCL की चेतावनी: बिजली बिल योजना के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज से बचें

CSPDCL की चेतावनी: बिजली बिल योजना के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी मैसेज से बचें

Shiv Mar 15, 2026 3 min read

रायपुर। बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी…

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार, सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर 189 कार्यों को मंजूरी

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार, सांसद बृजमोहन की अनुशंसा पर 189 कार्यों को मंजूरी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सांसद…

DRG-BSF की संयुक्त कार्रवाई: हापाटोला-बीनागुंडा जंगल से IED और नक्सली सामग्री बरामद

DRG-BSF की संयुक्त कार्रवाई: हापाटोला-बीनागुंडा जंगल से IED और नक्सली सामग्री बरामद

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का काउंट डाउन जारी है.…

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

बिलासपुर में बिल्डर का बड़ा खेल! 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास; EWS जमीन भी निकली फर्जी

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी के अज्ञया नगर क्षेत्र में एक बिल्डर प्रोजेक्ट…

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

संघ की प्रतिनिधि सभा सम्पन्न: देशभर में 88 हजार से अधिक शाखाएं, समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सक्रिय करने का आह्वान

Shiv Mar 15, 2026 4 min read

समालखा(पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अफीम खेती के मामलों के बाद एक्शन मोड में पुलिस, ड्रोन से हो रही सघन निगरानी

बेमेतरा। दुर्ग और बालमरामपुर जिले में जिले में अफीम की खेती के मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तकनीकी मदद से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का निर्देशन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू कर रहे हैं। जिले के ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण इलाकों और फार्म हाउसों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए न हो। दुर्गम और बड़े क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तत्काल पता लगाया जा सके।

अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू और डीएसपी शशीकला उईके के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई में घुमंतु लोगों, ठेले और गुमटी लगाने वालों, फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वालों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले ठेकेदारों और मजदूरों की जानकारी इकट्ठा कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही फैक्ट्रियों, बाड़ियों और फार्म हाउसों में कार्यरत मजदूरों तथा किराये के मकानों में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अभियान के दौरान कहीं भी अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों से संबंधित कोई जानकारी सामने आती है, तो तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है।

यह कार्रवाई दुर्ग और बेमेतरा जिलों में सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।