Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार और बाईक से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद।     छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले की दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद कर 2 अंतर्राज्यीय तस्करों समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बता दें, जिले की देवभोग पुलिस खुटगांव चेक पोस्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक यूपी पासिंग वैगनआर कार को रोका और तलाशी तो कार से 34 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर कार में सवार 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खपाने जा रहे थे. गांजा तस्करी के आरोपियों के नाम- शैलेन्द्र कुमार और हरिओम है. यह दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बाईक से 18 किलो गांजा जब्त

वहीं गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की दूसरी कार्रवाई जिले के छुरा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस ने एक बाइक से तस्करी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. मुखबिर से सूचना के आधार पर बाईक की तलाशी ली जिसमें 18 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर अभनपुर निवासी आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है.