Special Story

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कार शोरूम में चोरी के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, 3 आरोपियों को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, नकदी के साथ गाड़ी भी जब्त

जगदलपुर। शहर के गीदम रोड स्थित 3 कार शोरूमों में कुछ महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 अन्य सदस्यों को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 95 हजार रुपये कैश, बाइक, एक आईफोन और एक स्वीफ्ट कार जब्त किया है। इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि बीते 23 और 24 सितंबर के दरमियानी रात महिंद्रा शोरूम, टोयोटा शोरूम के साथ ही मारुति शोरूम में बारी-बारी से एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी खरगौन मध्यप्रदेश में है, जिसके बाद 25 सितंबर को अलग-अलग टीम बनाकर मध्यप्रदेश के जिला खरगोन एवं खंडवा के लिए टीम भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में रोहित राठौर (उम्र 28 साल) निवासी टेमरना थाना गोगांवा जिला खरगोन मप्र व गोलू उर्फ अजय चौहान (उम्र 24 साल) निवासी सिरलय तहसील बढ़वा जिला खरगोन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने जिला रायगढ़ में 13-14 सितंबर एवं बस्तर में दिनांक 23-24 सितंबर की रात शोरूम में अन्य लोगों के साथ चोरी करने की बात बताई। जिसके बाद बस्तर पुलिस ने अन्य आरोपियों की पतासाजी शुरू की, इस दौरान इंदौर और खरगौन में आरोपियों को लोकेट कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें राकेश चौहान (उम्र 21 साल), राजेश मोहिते (उम्र 33 साल) और दिपक मोहिते (उम्र 28 साल) शामिल है।